पति चालीसा (Pati Chalisa)

पति चालीसा

दोहा

नमो नमो पति महाराजा, तुम हो हमारे घर के राजा।
जब से हम तुम्हारे संग ब्याहे, जीवन के सारे सुख पाए।।

चौपाई

तुमरी महिमा कहीं न जाई।
तुमरी है चहुं ओर बड़ाई।।

हम तो तुम्ही से हैं मेरे प्यारे।
तुम ही आधार कार्ड हमारे।।

सैर सपाटा घूमा घुमाई।
शॉपिंग भी बहुत तेरी कराई।।

हमारे घर में तुम हो ऐसे।
मोबाइल फोन में सिम हो जैसे।।

हे मेरे पतिदेव प्यारे।
तुम हो प्राणन से हमें प्यारे।।

जय जय जय पतिदेव दयालु।
सदा रहो तुम हम पे कृपालु।।

सुनहु पति तुम सब हो हमारे।
तुम हो क्रेडिट कार्ड हमारे।।

दया करो बब्बन के पापा।
क्रोध तुम्हें कभी आए न ज्यादा।।

तुमरे क्रोध से हम हैं डरते।
हां जी हां जी हम हैं करते।।

तुम हमरी सब ही सुनते हो।
लेकिन अपनी ही करते हो।।

जय जय जय भवन सुखदाता।
सब बातों के तुम हो ज्ञाता।।

ज्ञानी नहीं है तुम सा कोई।
इसलिए घर में मंगल होई।।

चौड़ा माथा बाल थोड़े कम हैं।
फिर भी तुम सबसे उत्तम हैं।।

तुमरी पर्सनैलिटी अति भारी।
हमारी नजर में सबसे न्यारी।।

तुमरे बिन हम तो हैं ऐसे।
जल के बिना मछरिया जैसे।।

बल बुद्धि में तुमरा नहीं सानी।
हम तो भरें तुम्हारा पानी।।

जय जय जय भवन सुख बाती।
दर्शन कर हम तो सुख पाती।।

नमो नमो सदन सुर भूपा।
धन्य धन्य हम धन्य स्वरूपा।।

जो कुछ हो सो तुम पति देवा।
हाथ जोड़ हम करते सेवा।।

नमो नमो पति महाराजा।
तुम हो हमारे दिल के राजा।।

तन मन धन सब तुम्हें समर्पण।
कर जोड़ हम करें निवेदन।।

जय जय जय पति महादेवा।
तुम हो हमारे दिल के राजा।।

दोहा

नमो नमो पति महाराजा, तुम हो हमारे घर के राजा।
तन मन धन सब तुम्हें समर्पण, हाथ जोड़ हम करते सेवा।।

Pati Chalisa in Hindi

Disclaimer

The lyrics published on HindiChalisa.Com are sourced from traditional references, public domain materials, and community contributions. They are shared solely for devotional, educational, and cultural purposes. While we make every effort to ensure accuracy, occasional errors may occur. If you notice any content that requires correction or believe your rights are being affected, please contact us and we will take prompt action.